What is SSC JE Exam?
प्रत्येक वर्ष कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों एवं संगठनों में विभिन्न तकनीकी खाली पदों (ग्रुप बी अराजपत्रित पद) को भरने के लिए SSC JE Exam का आयोजन करती है|
एसएससी जेई परीक्षा देश के प्रतिभाशाली इंजीनियरों को प्रतिष्ठित सरकारी संगठन में शामिल होने का एक सुनहरा मौका प्रदान करती है।
तो अगर आपने भी इंजीनियरिंग या डिप्लोमा किया है और आप चाहते हैं एक अच्छी और बेहतर सरकारी नौकरी पाना वो भी अपने ही फील्ड में तो ये आपके लिए एक सुनहरा मौका से कम नहीं आपको SSC JE Exam के लिए अवश्य तयारी करनी चाहिए|
अगर आप के पास कॉलेज की डिग्री है या फिर अभी आप college में अपनी शिक्षा पूरी कर रहें हैं तो आपको
एसएससी जेई के अंतर्गत कौन-कौन से विभाग आते हैं?
SSC JE Exam के तहत ये सभी निम्नलिखित विभाग अपने-अपने department’s में जूनियर इंजीनियरों की भर्ती करते हैं…
Central Water Commission (CWC)
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी)
Central Water Power Research Station (CWPRS)
केंद्रीय जल विद्युत अनुसंधान केंद्र (सीडब्ल्यूपीआरएस)
Department of Post
Directorate डाक विभाग
प्रबंध-विभाग
General Border Roads Organisation (BRO)सामान्य सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)
Farakka Barrage (Project)
फरक्का बैराज (परियोजना
Military Engineer Services (MES)
सैन्य अभियंता सेवाएं (एमईएस)
Central Public Works Department (CPWD)
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी)
Directorate General Quality Assurance (DGQA)
गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीक्यूए)
Directorate of Quality Assurance (Naval)
गुणवत्ता आश्वासन निदेशालय (नौसेना)
National Technical Research Organisation (NTRO)
राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ)
SSC JE Posts
SSC JE के अंतर्गत कितने पद और कौन-कौन से पद आते हैं? एसएससी जेई के तहत मुख्यतः 8 पद आते हैं, विभागों द्वारा हर वर्ष के जरुरत के हिसाब से ये पोस्ट कम या ज्यादा भी हो सकते है|
Junior Engineer (Civil)
Junior Engineer (Electrical)
Junior Engineer (Mechanical)
Junior Engineer (Civil and Mechanical)
Junior Engineer (Electrical & Mechanical)
Junior Engineer (Quality Surveying & Contracts)
Junior Engineer (Naval Quantity Assurance)– (Mechanical)
Junior Engineer (Naval Quantity Assurance)– (Electrical)
SSC JE Exam को उत्तीर्ण करने के बाद, आपको ऊपर बताये हुए विभागों में से किसी एक में कनिष्ठ अभियंता के रूप में काम पर रखा जाता है।
SSC JE Exam में आवेदन करने के लिए आवश्यक
Education Qualification
जैसा के आपको पता है SSC JE Exam एक तकनिकी परीक्षा है मतलब के इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास तकनीकों का ज्ञान और समझ होना जरुरी है जिसके लिए आपको डिप्लोमा या इंजीनियरिंग किया हुआ होना चाहिए|
अगर आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संसथान से इन तीन विषयों (Civil, Electrical, Mechanical) में से किसी भी एक विषय में स्नातक की डिग्री (Bachelor’s Degree) या Diploma है तो आप SSC JE की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं|
Junior Engineer (Civil), CPWD
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Civil Engineering में Diploma
Junior Engineer (Electrical), CPWD
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Electrical या Mechanical Engineering में Diploma
Junior Engineer (Civil), Department of Posts
केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से Civil Engineering में तीन साल का Diploma या इसके समकक्ष/ equivalent कोई शिक्षा होनी चाहिए|
Junior Engineer (Civil), MES
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संसथान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री
या फिर [OR]
आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय या बोर्ड से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का Diploma और साथ में सिविल इंजीनियरिंग कार्यों से सम्बंधित छेत्र (Planning, Execution और Maintenance) में दो साल का अनुभव होना चाहिए|
Junior Engineer (Electrical & Mechanical), MES
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संसथान से इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में Degree
या फिर [OR]
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय या बोर्ड से Electrical या Mechanical Engineering में तीन साल का डिप्लोमा और साथ में इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग कार्यों से सम्बंधित छेत्र में दो साल का अनुभव|
Junior Engineer (Quantity Surveying & Contract), MES
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय/ बोर्ड से सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या इसके समकक्ष कोई शिक्षा होनी चाहिए|
या फिर [OR]
आपको Institution of Surveyors (India) से Building and Quantity Surveying (Sub Division-II) की परीक्षा उत्तीर्ण किया हुआ होना चाहिए|
Junior Engineer (Civil), CWC
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में Degree या Diploma
Junior Engineer (Mechanical), CWC
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Mechanical Engineering में डिग्री या डिप्लोमा
Junior Engineer (Civil), Farakka Barrage Project
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में Degree या Diploma
Junior Engineer (Electrical), Farakka Barrage Project
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Electrical Engineering में डिग्री या डिप्लोमा
Junior Engineer (Mechanical), Farakka Barrage Project
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Mechanical Engineering में डिग्री या डिप्लोमा
Junior Engineer (Civil), Border Roads Organisation, Ministry of Defence
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय या बोर्ड से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का Diploma
Junior Engineer (Electrical / Mechanical), Border Roads Organisation in Ministry of Defence
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का Diploma
Desirable: इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग कार्यों से सम्बंधित छेत्र में दो साल का अनुभव|
Junior Engineer (Civil), CWPRS
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में Diploma
Junior Engineer (Electrical / Mechanical), CWPRS
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का Diploma
Junior Engineer (Mechanical), Dte of Quality Assurance Naval
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Mechanical Engineering में डिप्लोमा और साथ में संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव, आपको इसमें से किसी फील्ड में काम करने का experience होना चाहिए: टर्बाइन, बिजली उत्पादन उपकरण, हाइड्रोलिक सिस्टम, कंडीशनिंग/रेफ्रिजरेशन, पंप वाल्व, गियर और गियर ट्रेन, बॉयलर, क्रेन/विंच/लोड हैंडलिंग डिवाइस इत्यादि सहित समुद्री इंजीनियरिंग प्रणोदन प्रणाली का आश्वासन/गुणवत्ता नियंत्रण/उत्पादन/विनिर्माण और परीक्षण। विभिन्न मानकों और उनकी व्याख्या का ज्ञान
कनिष्ठ अभियंता (विद्युत), गुणवत्ता आश्वासन नौसेना निदेशालय
विश्वविद्यालय प्रवेशElectrical Engineering में डिप्लोमा और साथ में संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव, आपको इसमें से किसी फील्ड में काम करने का experience होना चाहिए: Assurance / quality control / production / manufacturing and testing of switch gears, cables, converters, light and light fitting, motors, generators, drives and control systems, airfield lighting equipment, Electronics / Radar / Radio / Telecommunication equipment, electro-hydraulic system, programmable logic controller based systems, printed circuit boards / instrumentation, software development and validation, network control system etc. including knowledge of various standard और उनकी व्याख्या
Junior Engineer (Civil), NTRO
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
Junior Engineer (Electrical), NTRO
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Electrical Engineering में डिप्लोमा
Junior Engineer (Mechanical), NTRO
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
SSC JE Exam Eligibility Criteria Age Limit
आवेदनकर्ता की उम्र कितनी होनी चाहिए SSC JE की परीक्षा में बैठने के लिए?
आपकी आयु 18 साल से लेकर 27 साल के बिच में होनी चाहिए तभी आप SSC JE Exam का application form भरने में सक्षम हो पाएंगे, यह बात पूरी तरीके से सही नहीं है|
18-27 साल एक common age limit है इसके अलावा SSC JE के बहुत से पद ऐसे हैं जिसमें आवेदन करने के लिए अगर आपकी आयु तय सिमा से ज्यादा है तब भी आप SSC JE Exam के लिए आवेदन कर पाएंगे|
आप निचे दी हुई तालिका में पदों के अनुसार आयु के तय किये हुए मानदंडों को चेक कर सकते हैं
SSC JE Post-wise Age Eligibility Criteria
अगर आप OBC श्रेणी से आते हैं तो आपको ऊपरी आयु सीमा से 3 वर्ष और SC/ST विद्यार्थियों को ऊपरी आयु सीमा से पुरे 5 वर्ष की छूट मिलेगी| वहीं शारीरिक रूप से विकलांग (PH) उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा से 10 वर्ष की आयु छूट दी गयी है।
SSC JE Exam Eligibility Criteria Age Relaxation
SSC JE Exams की मूल–भुत आवश्यकताएं (Eligibility Criteria)
एसएससी जेई परीक्षा में पात्र होने के लिए एक उम्मीदवार को 3 महत्वपूर्ण मापदंडों को पूरा करना होगा| यह 3 मापदंड नीचे दिए गए हैं:
Nationality: उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए अगर आप भारतीय नागरिक नहीं है फिर भी आप SSC JE Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं अगर आप इनमे से किसी एक श्रेणी में आते हैं तो
नेपाल या भूटान के नागरिक हैं
Age Limit: आपकी आयु 18-27 के बिच में होनी चाहिए
Educational Qualification: अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संसथान से इन तीन विषयों (Civil, Electrical, Mechanical) में से किसी भी एक विषय में Bachelor of Technology (B.Tech)/ Bachelor of Engineering (B.E) की डिग्री या Diploma होना चाहिए
यदि आप एसएससी की बताई हुई सभी शर्तों को पूरा नहीं करते हैं और आवेदन करते हैं, तो आयोग द्वारा आपकी उम्मीदवारी भर्ती प्रक्रिया से खारिज कर दी जाएगी।
SSC JE Exam Pattern और Syllabus
Staff Selection Commission, एसएससी जेई परीक्षा का दो चरणों में आयोजन करती है| मतलब आपको दो पेपर देने होंगे: Paper-I, Computer Based Examination है जिसमें आपके Objective Multiple Choice Question होंगे, Paper-II Written Exam होगा जिसमे आपको पेन और पेपर का इस्तेमाल करके परीक्षा को पूरा करना है|
SSC JE Exam Pattern and Syllabus
उम्मीदवारों को SSC JE Exam द्वारा सरकारी कार्यालयों में नौकरी प्राप्त करने के लिए इन दोनों Papers को पास करना अनिवार्य होगा|
SSC JE Exam Application Fee
SSC JE Exam में आवेदन करने के लिए Application fee कितनी लगती है?
SSC JE की परीक्षा में आवेदन करने के लिए आपको 100 रुपये का आवेदन शुल्क भुगतान करना होता है|
वहीँ यदि आप इनमे से कोई एक हैं: महिला/ SC/ ST/ शारीरिक रूप से विकलांग/ पूर्व सैनिक तब आपको कोई Application fee देने की जरुरत नहीं है|
SSC JE Exam Application Fee Application fee को आप Offline चालान के माध्यम से अथवा Online नेट बैंकिंग या किसी अन्य बैंक क्रेडिट/ डेबिट कार्ड का उपयोग करके SSC JE Exam के आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं|
नकद में शुल्क का भुगतान करने के लिए, उम्मीदवार को ऑनलाइन उत्पन्न चालान का प्रिंट-आउट निकलना होता है। और उसके बाद आपको SBI की किसी भी शाखा में अपेक्षित शुल्क को जमा करना होता है|
SSC JE Exam के लिए Apply कैसे करें
एसएससी जेई आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में भरा जाता है। उम्मीदवार जो SSC JE Exam के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं, उन्हें SSC की आधिकारिक वेबसाइट (https://ssc.nic.in/) पर खुद को पंजीकृत करना होगा।
Application form में पूछी गयी सभी जानकारियां सही-सही देनी है| SSC JE फॉर्म में कोई भी गलती आपके आवेदन को रद्द कर सकती है। इसलिए, आपको application form ध्यानपूर्वक भरना है और गलती करने से बचना है|
आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को करने के बाद आप अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें और इसे अपने रिकॉर्ड के लिए रखें ताकि भविष्य में कुछ दिक्कत आने पर आप इसका उपयोग कर सकें|
SSC JE Selection Process
[Step 1]: SSC JE Exam के Junior Engineer की post को पाने का पहला चरण होगा Objective Multiple Choice Type Exam (Paper-I) को क्लियर करना
[Step 2]: SSC JE Exam का Paper-II उत्तीर्ण करना जो कि एक पेन और पेपर आधारित परीक्षा है (Written Examination)
यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों को एसएससी जेई परीक्षा में एक ही अंक प्राप्त होते हैं, तो आयोग ये चार निम्नलिखित निर्दिष्ट विकल्पों का उपयोग करके उन उम्मीदवारों को SSC JE merit list में स्थान देता है…
पेपर-2 में प्राप्त अंक के अनुसार
पेपर-1 में प्राप्त अंक को देखा जायेगा
जन्म तिथि (DOB) के अनुसार, वरिष्ठ उम्मीदवारों को वरीयता दी जाती है
उम्मीदवारों के पहले नामों के वर्णमाला क्रम के आधार पर
[Step 3]: Counselling
उम्मीदवार जिन्होंने सफलतापूर्वक एसएससी जेई पेपर-2 को pass कर लिया है उन्हें परामर्श के लिए बुलाया जाएगा। परामर्श सत्र में भाग लेना सभी सफल उम्मीदवारों के लिए आवश्यक होता है| इसमें आपको अपने posting location और date of joining की information प्राप्त होगी|
Counselling से संबंधित सभी जानकारियां उम्मीदवारों को एसएमएस और उनकी व्यक्तिगत ईमेल आईडी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। आप परामर्श तिथियों, स्थान और समय के लिए ऑनलाइन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जांच सकते हैं।
आपको संचालन प्राधिकरण द्वारा निर्दिष्ट तिथियों के अनुसार परामर्श प्रक्रिया के लिए उपस्थित होने की आवश्यकता होती है।
परामर्श प्रक्रिया के दौरान, आपको सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे कि SSC JE Exam Admit Card, मार्क शीट्स और Certification (कक्षा 10, कक्षा 12), जाति /श्रेणी प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, आचरण प्रमाण पत्र इत्यादि को लाना होता है|
[Step 4]: Probation Period
जो उम्मीदवार ऊपर की बताई हुई प्रकिर्या से गुजर कर SSC JE Posts के लिए नियुक्त किये जायेंगे उनको दो साल की अवधि ले लिए Probation Period पर रखा जायेगा
आप इसको दो साल का टेस्ट पीरियड भी बोल सकते हैं इस अवधि के दौरान आपको परखा और आंका जायेगा के आप जिस पद नियुक्त किये गएँ हैं आप उस पद को संभालने में सक्छम हो पाएंगे या नहीं| जिसके लिए नियंत्रण प्राधिकरण आपका प्रशिक्षण करेगा और आपको नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा निर्धारित परीक्षा को उत्तीर्ण करना पड़ेगा|
Probation Period की सफलतापूर्वक अवधि पूरी होने के बाद आपको नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा स्थायी नियुक्ति के लिए उपयुक्त माना जाएगा और आपको Junior Engineer की एक permanent posting मिल जाएगी|
THANKS FOR WATCHING
agar aap ssc je ka sllabus janna chahte h to niche comment me jarur bataye
or ye article aapke liye kitna helpful rha usse bi comment me jrur bataye
" THANK YOU "



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें